Languages

फरवरी से आपके परिवहन नेटवर्क में बड़े बदलाव

मेट्रो टनल के साथ आपको आने-जाने के और भी तरीके दिए जा रहे हैं।


रविवार 1 फरवरी से मेलबर्न के परिवहन नेटवर्क में बदलाव आएगा।

क्रैनबोर्न, पैकेनहैम (Cranbourne, Pakenham) और सनबरी (Sunbury) लाइन की सभी ट्रेनें मेट्रो टनल से होकर गुजरेंगी।

आपको हर सप्ताह 1,000 से अधिक सेवाएं मिलेंगी, और निम्नलिखित स्थानों तक सीधी पहुंच प्राप्त होगी:

  • मेलबर्न के प्रमुख अस्पतालों तक
  • विश्वविद्यालयों तक
  • सेंट किल्डा (St Kilda)रोड तक।
     

वी/लाइन सेवाओं सहित अधिकांश ट्रेन लाइनों के रूट या समय सारिणी में बदलाव होंगे। हम कुछ बस मार्गों को भी अपडेट करेंगे ताकि वे नई ट्रेन सेवाओं से जुड़ सकें। बसों के नए टाइम टेबल (समय सारिणी) के बारे में और अधिक जानें।

मेट्रो टनल (सुरंग) में हुए बदलावों का नक्शा

Metro Tunnel network change line map1 फरवरी से मेट्रो टनल के माध्यम से मार्ग में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाने वाला नक्शा।

अपनी यात्रा की योजना बनाएं

अपनी लाइन का चयन करें और देखें कि क्या बदल रहा है