रेलगाड़ियाँ और लेवल क्रॉसिंग्स
रेल पटरियों और रेलवे ट्रैक के आसपास गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
रेलवे लेवल क्रॉसिंग्स
रेलवे लेवल क्रॉसिंग ऐसा चौराहा है जहाँ एक ट्रेन लाइन सड़क के समान स्तर से गुजरती है। क्रॉसिंग पर लेवल क्रॉसिंग के संकेत और/या सड़क पर पीले रंग की आड़ी-तिरछी (क्रिस-क्रॉस) लाइनें बनी हो सकती हैं।
पटरियों से हमेशा दूर रहें
यदि यातायात इतना धीमा है कि गाड़ियाँ एक-दूसरे के पीछे चिपक कर चल रही हैं, तो क्रॉसिंग से पहले रुकें। पटरियों के खाली होने तक प्रतीक्षा करें। अपनी जान जोखिम में न डालें।
लेवल क्रॉसिंग्स के आसपास गाड़ी चलाते समय, यह ज़रूरी है कि आप:
- सभी संकेतों और सिग्नलों का पालन करें, इनमें स्टॉप और गिव वे साइन शामिल हैं
- ट्रेन की पटरियों से दूर रहें और लेवल क्रॉसिंग में तब तक प्रवेश न करें जब तक कि इसके दूसरी तरफ जगह खाली न हो
- बंद बूम गेट के अंदर कभी भी गाड़ी ड्राइव करके न जाएँ, चाहे किसी भी दिशा में आ-जा रहे हों
- पीले रंग की लाइनों से पेंट किए क्षेत्रों में कभी न रुकें।
यह ज़रूरी है कि आप हमेशा पटरियों से दूर रहें , भले ही आपको ट्रेन दिखाई न दे।
यदि लेवल क्रॉसिंग पर गेट, बूम गेट या फ्लैशिंग लाइटें हैं, तो आपको तब तक प्रतीक्षा करनी होगी जब तक कि सिग्नल फ्लैश करना बंद न कर दें और गेट पूरी तरह से खुल न जाएँ।
स्टॉप साइन का पालन करें
जिन रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर या लाइटें नहीं हैं, वहां आपको गति धीमी करनी होगी और 'स्टॉप' और 'गिव वे' संकेतों का पालन करना होगा।
गति धीमी करने से आप ट्रेन के आने पर समय रहते रुक सकेंगे और टक्कर से बच सकेंगे
रेल पटरियों के आसपास गाड़ी चलाने के लिए सुझाव
- ट्रेन के किसी भी संकेत के लिए रुकने, देखने और सुनने की आदत डालें।
- हर लेवल क्रॉसिंग पर चेतावनी की घंटियाँ और बत्तियाँ नहीं होतीं हैं। अपनी सुरक्षा के लिए, हमेशा यह उम्मीद करें कि ट्रेन आ रही है।
- हमेशा ट्रेन की पटरियों से दूर रहें, गति धीमी करें और रुकने के लिए तैयार रहें।
- ट्रेनें एक ही पटरी पर और कई पटरियों पर किसी भी दिशा में आ-जा सकती हैं। एक ही समय में क्रॉसिंग से एक से अधिक ट्रेनों के गुजरने को लेकर सतर्क रहें।
- ट्रेन आनी वाली है कि नहीं, इसके लिए कभी भी समय सारिणी पर भरोसा न करें।
- रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के साथ कभी भी दौड़ न लगाएं।
- दूर से आती ट्रेनें अक्सर दिखाई देने से और ज़्यादा पास तथा और तेज़ गति से चल रही होती हैं।
लेवल क्रॉसिंग्स के आसपास गाड़ी चलाने के नियम
ट्रेनों और लेवल क्रॉसिंग्स के साथ सड़क साझा करने के नियम सड़क संबंधी सुरक्षा नियम 2017 में प्रकाशित हैं।
- भाग 10 - लेवल क्रॉसिंग्स (नियम 120-124)
- नियम 235 - लेवल क्रॉसिंग पार करना
- नियम 235A - लाल पदयात्री बत्ती वाली पदयात्री लेवल क्रॉसिंग पार करना