Hindi
फूड डिलीवरी राइडर्स - Food delivery riders - Hindi
आप बाइक, ई-बाइक, मोटर स्कूटर या मोटरसाइकिल का उपयोग करके फूड डिलीवरी का काम कर सकते हैं।
सुरक्षा सलाह वीडियो (Safety advice videos)
अंधे धब्बे (Blind spots)
कार डोरिंग (Car dooring)
मैपिंग ऐप्स (Mapping Apps)
मौसम (Weather)
सभी को सुरक्षित रखने के लिए सभी राइडर्स को सड़क संबंधी नियमों का पालन करना होगा। इससे आपको अपनी अगली डिलीवरी सुरक्षित रूप से करने और कमाई करना जारी रखने में मदद मिलेगी।
सड़क संबंधी नियमों का पालन करें
- पैदल चलने वालों को सुरक्षित रखने के लिए - फुटपाथ पर नहीं, बल्कि सड़क पर राइड करें।
- यह सुनिश्चित करने के लिए कि चौराहे सड़क के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित हैं - रेड लाइट्स (लाल बत्तियों) और स्टॉप साइन पर रुकें
- यदि आपको अपने मोबाइल फोन पर कुछ देखने की आवश्यकता हो तो सड़क के किनारे रूक जाएँ - ताकि आपका ध्यान केंद्रित रहे और आपकी नजर सड़क पर बनी रहे (और अधिक जानकारी नीचे पढ़ें)।
- ई-बाइक को किराए पर लेने या खरीदने से पहले जांच लें कि यह वैध है। विक्टोरिया की सड़कों पर चलाने के लिए केवल दो प्रकार की ई-बाइक वैध हैं। प्रत्येक ई-बाइक की कुछ विशिष्ट आवश्यकताएँ होती हैं जिनका आपको पालन करना होगा। अगर आपको पक्का पता नहीं है कि क्या आपकी ई-बाइक वैध है या नहीं, तो किसी साइकिल मैकेनिक से सलाह लें।
अगर आप सड़क संबंधी नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जुर्माना लगाया जाता है।
सुनिश्चित करें कि आप जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, और आपको पता है कि दूसरों के साथ सुरक्षित रूप से सड़क कैसे साझा करनी है।
सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है। जब हम सभी अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं, तो हर कोई सुरक्षित रूप से घर पहुंचता है।
महत्वपूर्ण रिमांडर
सभी राइडर्स (सवार)
- अपने नियोक्ता द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षा प्रशिक्षण को पूरा करें।
- उच्च दृश्यता (हाई विज़िबिल्टी) वाले और परावर्तक (रिफलेक्टिव) कपड़े पहनें।
- ट्रकों और बसों के ब्लाइंड स्पॉट्स से अवगत रहें।
- बारिश में राइड करते समय अतिरिक्त सावधाने बरतें। ट्राम ट्रैक फिसलन भरे होते हैं। कोने पर से पार करना सबसे सुरक्षित होता है।
- अपने उपकरण - अपनी बाइक, मोबाइल फोन, हेलमेट और डिलीवरी बैग की जांच करें और उनका रखरखाव करें।
- नीचे दिए गए मोबाइल फोन नियमों को पढ़ें।
साइकिल सवार
- अपने मैप ऐप को बाइक और ऑडियो मोड पर सेट करें।
- दिखाई दें और अपने आस-पड़ोस के प्रति जागरूक रहें तथा कार के दरवाजे खोले जाने पर ध्यान दें।
- आपको एक ऐसा हेलमेट पहनना होगा जो कानूनी मानकों को पूरा करता हो
- पूरी बाजू को ढ़्कने वाले कपड़े और पूरी तरह से बंद जूते पहनें।
मोटर चालित स्कूटर और मोटरसाइकिल सवार
- सुरक्षात्मक कपड़े पहनें: इसमें सही जूते, पेंट और जैकट शामिल हैं
- आपको एक ऐसा हेलमेट पहनना होगा जो कानूनी मानकों को पूरा करता हो
- आपके पास वैध मोटरसाइकिल लाइसेंस होना अनिवार्य है
- यदि आप 6 महीने से अधिक समय से विक्टोरिया में रह रहे हैं, तो आपको VicRoads पर जाकर अपने इंटरनेशनल लाइसेंस को विक्टोरियन लाइसेंस में बदलना होगा।
मोबाइल फ़ोन का प्रयोग
- आप अपने फ़ोन का इस्तेमाल इन स्थितियों में कर सकते हैं:
- अगर यह किसी होल्डर में सुरक्षित रखा है और आपकी बाइक पर माउंट किया हुआ है (या जेब या बैग में रखा है):
- नेविगेशन के लिए
- किसी जॉब को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए
- हैंड्स-फ़्री ढंग से सुनने के लिए
निम्नलिखित काम गैरकानूनी हैं:
- राइड करते समय हाथ में पकड़कर मोबाइल फ़ोन का प्रयोग करना
- राइड करते समय अपने फ़ोन पर कुछ देखना।
- ट्रैफ़िक लाइटों पर या रुके हुए ट्रैफ़िक में अपने फ़ोन पर कुछ देखना।
अगर आपको इन कामों के लिए अपने फ़ोन का प्रयोग करने की आवश्यकता है, तो आपको पहले सुरक्षित रूप से सड़क के किनारे रूकना होगा।
सड़क संबंधी नियम
- विक्टोरिया के सड़क संबंधी नियम
- विक्टोरिया के साइकिल संबंधी सड़क नियम
- विक्टोरिया के मोटरसाइकिल संबंधी सड़क नियम
- विक्टोरिया की इलेक्ट्रिक बाइक आवश्यकताएँ और नियम
- मोबाइल फोन और डिवाइस का उपयोग
- पेशेवर ड्राइविंग कार्यों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग