नई बस सेवा – Mt Atkinson, Grandview, Rockbank
हम पहली बार Mt Atkinson और Rockbank स्टेशन के बीच आवागमन को आसान बनाने के लिए नई बस सेवा 140A शुरू कर रहे हैं।
28 जून 2026 से, नया बस रूट 140A Mt Atkinson से Rockbank स्टेशन तक दक्षिणी Rockbank, Grandview और Mt Atkinson एस्टेट्स को सेवा प्रदान करेगा, जिससे Rockbank स्टेशन, रोजगार स्थलों और आस-पास के सबर्बों (उपनगरों) तक पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा।
रूट 140A Mt Atkinson से Rockbank स्टेशन तक
- 572 नई साप्ताहिक बस यात्राएँ
- ये बसें सुबह-सवेरे से लेकर देर रात तक, सप्ताह के सातों दिन चलेंगी:
- सोमवार से शुक्रवार सुबह 5:15 बजे से रात 11:30 बजे तक
- शनिवार को सुबह 6 बजे से रात 11:30 बजे तक
- रविवार को सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक
- सोमवार से शुक्रवार बसें सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लगभग हर 20 मिनट बाद चलेंगी और उसके बाद रात 10 बजे तक हर 40 मिनट बाद चलेंगी
- शनिवार-रविवार को, बसें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लगभग हर 40 मिनट बाद चलेंगी
कृपया ध्यान दें: हमने रूट 140A को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्राथमिकता दी है। संचालन के पहले तीन महीनों के लिए, रूट 140A पर अस्थायी रूप से हाई-फ्लोर बसें चलेंगी।
इस अवधि के बाद, और जैसे ही लो-फ्लोर बसें उपलब्ध करा दी जाएंगी, इस रूट पर लो-फ्लोर बसें चलना शुरू हो जाएंगी।
यदि आपको सुलभ (एक्सेसिबल) सेवा की आवश्यकता है, तो कृपया यात्रा करने से पहले स्टॉप पर ड्राइवर से बात करें या ट्रांजिट सिस्टम्स विक्टोरिया से 03 9283 7930 पर संपर्क करें। Rockbank स्टेशन से आने-जाने के लिए सुलभ (एक्सेसिबल) टैक्सी की व्यवस्था की जा सकती है, जहाँ से आप V/Line ट्रेन सेवाओं या रूट 444 से जुड़ सकते/ती हैं।
2026 के अंत में Tarneit स्टेशन तक विस्तार
2026 के अंत तक Highline और Kirkpatrick boulevards पर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रूट 140A को Mt Atkinson से Tarneit स्टेशन तक बढ़ा दिया जाएगा। बसें अब Grand Boulevard और Clara Avenue पर नहीं चलेंगी।
आने वाले महीनों में और अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।
अपनी यात्रा की योजना बनाएं
अपनी नई बस, कोच और ट्रेन कनेक्शनों की जानकारी के लिए Journey Planner (जर्नी प्लानर) का उपयोग करके पहले से योजना बनाएं।
- PTV ऐप डाउनलोड करें
- नए 140A समयसारणियां (टाइमटेबल) देखें।
- 1800 800 007 पर कॉल करें।
रूट 140A Rockbank स्टेशन – Mt Atkinson का नक्शा
