Image of Love the bus in Hindi
Love the bus Hindi

हैलो क्या आपको लिफ्ट चाहिए? मैं आपके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान आना-जाना अधिक आसान बना रही हूँ

153, 154, 170, 180, 190, 192, 194, 451 रूट्स पर बाहरी पश्चिमी क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं, उनका पता लगाएँ


फिर चाहे आप काम पर, स्कूल, दुकानों तक या दोस्तों से मिलने जा रहे हों, आपकी ज़रूरत के अनुसार मैं सेवा में हाज़िर रहूँगी।

मैं पहले से अधिक बार सेवा में हाज़िर हूँ
- दिन के दौरान या चयनित रूट्स (मार्गों) पर व्यस्त समयावधियों में हर 20 मिनट में बसें

मैं पहले की तुलना में अब और जल्दी सेवा शुरू करके देर से सेवा समाप्त करती हूँ
चयनित रूट्स (मार्गों) पर सुबह-सवेर और देर शाम की सेवाएँ।

मैं आपको और अधिक स्थानों तक ले जा रही हूँ
ट्रेन स्टेशनों, शॉपिंग सेंटरों तथा और अधिक स्थानों तक बेहतर कनेक्शन।

मैं बचत करने में आपकी सहायता कर रही हूँ
1 जनवरी 2027 तक बसों, ट्रेनों, और ट्रामों पर आधी-कीमत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट फेयर (जन परिवहन किराए)।    
रोज़ाना के फुल फेयर के लिए आप अब अधिकतम 5.70 डॉलर का भुगतान करेंगे, जबकि कन्सेशन फेयर्स अब कम करके 2.85 डॉलर हो गए हैं। 

देखें कि हर 20 मिनट में मैं आपको कहाँ ले जा सकती हूँ [PDF]

मैप डाउनलोड करें -> 

पता करें कि आपके स्थानीय रूट में क्या बदलाव हुआ है